जमशेदपुर, अप्रैल 18 -- जमशेदपुर। महिला आरक्षण बिल को लेकर सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है। जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने कांग्रेस समेत इंडी अलायंस पर निशाना साधते हुए विपक्ष के रुख को महिला विरोधी करार दिया। उन्होंने कहा कि सदन में विपक्ष का ऐसा व्यवहार पहले कभी देखने को नहीं मिला और इससे उनकी सोच उजागर होती है। पूर्णिमा साहू ने आरोप लगाया कि कांग्रेस व उसके सहयोगी दलों ने देश की मातृशक्ति का अपमान किया है।उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में विधेयक का समर्थन करने के बावजूद अब विपक्ष पीछे हट रहा है, जो उनके राजनीतिक स्वार्थ को दर्शाता है। उन्होंने महिला आरक्षण बिल को महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया। यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वंदन महिला सशक्तीकरण का नया युग : पूर्णिमा यह भी पढ़ें- महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोध...