गोड्डा, अप्रैल 30 -- पथरगामा प्रतिनिधि: संसद में महिला आरक्षण से जुड़े 131वें संविधान संशोधन विधेयक के पारित नहीं होने को लेकर बुधवार को पथरगामा मुख्य चौक पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला दहन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर कांग्रेस और उसके नेताओं का रुख स्पष्ट नहीं रहने के कारण यह विधेयक पारित नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए यह बिल अत्यंत आवश्यक है और इसका विरोध करना महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ है। यह भी पढ़ें- राहुल गांधी और अखिलेश यादव का पुतला फूंक किया विरोध प्रदर्शन प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी मुर्दाबाद के जोरद...