बलिया, अप्रैल 20 -- बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। सांसद सनातन पाण्डेय ने कहा कि भाजपा की सरकार बेरोजगारी, लूट-खसोट और भ्रष्टाचार जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए लगातार हथकंडे अपना रही है। सरकार की ओर से प्रस्तुत महिला आरक्षण बिल को छलावा करार देते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी जानती है कि इनकी नियति में खोट है। सांसद सोमवार को बैरिया डेरा पर आयोजित समाजवादी समता सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। कहा कि सपा ने हमेशा महिलाओं का सम्मान किया है। सपा जिलाध्यक्ष और फेफना विधायक संग्राम सिंह यादव ने कहा कि सपा के कार्यकर्ताओं ने हमेशा जनता के बीच जाकर भाजपा और सरकार के हर झूठ का पर्दाफाश किया है। यह भी पढ़ें- निराश, हताश और बौखलाया हुआ है विपक्ष : लक्ष्मी कांत आगे भी करते रहेंगे।बैरिया विधायक जयप्रकाश अंचल ने कहा क...