साहिबगंज, अप्रैल 21 -- बरहड़वा, प्रतिनिधि । नगर पंचायत क्षेत्र के राजमहल रोड स्थित विधायक प्रतिनिधि कार्यालय में सोमवार शाम कांग्रेस जिला अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि बरकत खान ने वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर महिला आरक्षण बिल को लेकर पार्टी का आधिकारिक पक्ष रखा।प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बरकत खान ने कहा कि बीते दिनों केंद्र सरकार द्वारा लाया गया महिला आरक्षण बिल सदन में पारित नहीं हो सका, लेकिन इसके लिए भाजपा द्वारा कांग्रेस पार्टी को साजिश के तहत बदनाम किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की मंशा शुरू से ही महिला आरक्षण लागू करने की नहीं रही है और यह मुद्दा सिर्फ राजनीतिक लाभ के लिए उठाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- जुमलों की बिसात पर महिलाओं को ठग रही भाजपा : संतोष उन्होंने आगे कहा कि यदि सरकार ...