महिला आरक्षण बिल के समर्थन में भाजपा महिला मोर्चा की हुंकार
गिरडीह, अप्रैल 25 -- झारखंडधाम, प्रतिनिधि। महिला आरक्षण बिल को लेकर विपक्ष के रुख के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने जोरदार मोर्चा खोल दिया है। रांची में आयोजित प्रदेश स्तरीय रैली में शक्ति प्रदर्शन के लिए हीरोडीह और झारखंडधाम मंडल की 100 से अधिक महिलाएं बसों से रवाना हुईं। रवानगी के दौरान महिलाओं ने विपक्ष के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नारी शक्ति की एकजुटता का प्रदर्शन किया। स्थानीय पदाधिकारियों ने कहा कि केंद्र सरकार की मंशा स्पष्ट है, लेकिन विपक्ष लगातार बाधाएं खड़ी कर रहा है। उनका दावा है कि रांची की यह रैली एक मील का पत्थर साबित होगी। जमुआ विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न मंडलों की महिलाएं हजारीबाग के पास एक स्थान पर एकत्रित हुईं, जहां विधायक मंजू कुमारी ने उन्हें संबोधित करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- भाजपा कैंट इकाई ने फूंक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.