मेरठ, अप्रैल 28 -- महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के प्रस्तावित बिल के समर्थन में मंगलवार को कस्बे में भाजपा कार्यकर्ताओं और महिलाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। विपक्षी दलों द्वारा बिल के विरोध के बाद क्षेत्र की महिलाओं में आक्रोश देखने को मिला। मंडल अध्यक्ष अमित शर्मा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। महिला सम्मेलन के बाद कस्बे के मुख्य बाजार में रैली निकाली गई, जिसमें महिलाओं ने हाथों में तख्तियां लेकर विपक्षी दलों के खिलाफ नारेबाजी की और बिल को शीघ्र पारित करने की मांग उठाई। मुख्य अतिथि जिला कोषाध्यक्ष नीरज ने कहा कि महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी में बराबरी का अधिकार मिलना चाहिए। यह भी पढ़ें- महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने पर जताया विरोध, विपक्ष का पुतला जलाया सुनील पोसवाल, विपेंद्र सुधा वाल्मीकि, ...