मुरादाबाद, मई 14 -- उत्तर प्रदेश व्यापार संगठन ने महिला आरक्षण बिल के समर्थन में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को भेजा। ज्ञापन में कहा है कि इस बिल के प्रति संगठन नारी सशक्तिकरण, समानता, न्याय एवं मानवधिकारों प्रति आस्था रखता है। इसी क्रम में भाजपा सरकार लोक सभा में यह बिल लाई थी। मगर विपक्ष ने इस बिल को पास नहीं होने दिया। इससे उसकी महिलाओं के प्रति विरोधी भावना भी उजागर हुई है। जिलाध्यक्ष राजेश रस्तोगी सहित लवी सक्सेना, हेमा खत्री, शालिनी अग्रवाल, अंजना सहगल, भारत टंडन, मुकेश भारद्वाज आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...