लखनऊ, अप्रैल 18 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि जनता के बढ़ते विरोध और आक्रोश से ध्यान हटाने के लिए साजिशन लाए गए 'तथाकथित महिला आरक्षण बिल' की हार भाजपा की हार है। ये भाजपा की बदनीयत की भी हार है।अखिलेश ने शनिवार को जारी बयान में कहा कि भाजपा का हर प्रयास, हर बिल या तो कुछ लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए होता है या समाज को बांटने का छल-छलावा होता है। इस बार भाजपा इस बिल के माध्यम से महिलाओं की एकता में दरार डालकर उनको ठगना चाहती थी, लेकिन विपक्ष की एकता ने भाजपाई मंसूबों को धूल चटा दी। यह भी पढ़ें- जिस दुकान पर अखिलेश यादव ने पी थी चाय, वहां खाद्य विभाग ने की छापेमारी, दुकानदार ने लगाए गंभीर आरोप ये भाजपा के खिलाफ देश की सक्रिय हो चुकी जन चेतना की जीत है, जिसका प्रतिनिधित्व देश का विपक्ष कर रहा है। भाजपा ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.