रुद्रपुर, अप्रैल 19 -- रुद्रपुर, संवाददाता। महिला संगठन ऐपवा की नेता और प्रदेश बार काउंसिल की सदस्य अधिवक्ता अमनदीप कौर ने महिला आरक्षण बिल के बहाने परिसीमन अधिनियम लाने को साजिश करार देते हुए वर्तमान लोकसभा सीटों पर ही महिला आरक्षण लागू करने की मांग उठाई है। कहा कि केंद्र सरकार महिला आरक्षण बिल को तत्काल लागू नहीं करना चाहती, लेकिन इसका आरोप विपक्ष पर डालने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐपवा सहित कई विपक्षी दलों और महिला संगठनों ने वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव से ही महिला आरक्षण लागू करने की मांग की थी, लेकिन सरकार ने इसे वर्तमान 543 लोकसभा सीटों पर लागू करने के बजाय परिसीमन के बाद बढ़ने वाली सीटों पर लागू करने की योजना बनाई। यह भी पढ़ें- महिला आरक्षण बिल इसी समय क्यों लाया गया? सरकार ने बताया, दूसरे भी सवालों के जवाब उन्होंने कहा कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.