महिला आरक्षण प्रदर्शन केस में कांग्रेस की पूर्व विधायक अलका लांबा दोषी करार, दिल्ली कोर्ट
नई दिल्ली, मई 25 -- Alka Lamba convicted news: नई दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने महिला आरक्षण से जुड़े एक विरोध प्रदर्शन मामले में कांग्रेस की पूर्व विधायक अलका लांबा को दोषी ठहराया है। यह मामला साल 2024 में जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन से जुड़ा हुआ है। अदालत ने उन्हें दोषी करार देते हुए सजा पर बहस के लिए 4 जून की तारीख तय की है। जानकारी के मुताबिक, यह मामला उस प्रदर्शन से जुड़ा है जिसमें महिला आरक्षण को लेकर जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन किया गया था। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शन को लेकर एफआईआर दर्ज की थी। आरोप था कि बिना अनुमति प्रदर्शन किया गया और कानून-व्यवस्था प्रभावित हुई। इसी मामले में अलका लांबा समेत अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई हुई थी। अब राउज एवेन्यू कोर्ट ने मामले की सुनवाई के बाद अलका लांबा को दोषी ठहराया है। हालांकि अभी यह साफ नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.