देहरादून, अप्रैल 29 -- महिला आरक्षण के मुद्दे पर उत्तराखंड में सियासत फिर गरमा गई। दून की सड़कों पर जहां एक तरफ कांग्रेस ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए आक्रोश मार्च निकाला, वहीं दूसरी ओर भाजपा ने मशाल यात्रा के जरिए महिलाओं के अधिकारों के समर्थन में शक्ति प्रदर्शन किया। विधानसभा विशेष सत्र में सीएम पुष्कर धामी ने नारी शक्ति विधेयक पर कविता से प्रहार किया। साथ ही मदरसा बोर्ड भंग किए जाने के सवाल का भी जवाब दिया।महिला आरक्षण पर कविता से प्रहार सीएम पुष्कर धामी ने नारी शक्ति विधेयक को लेकर विपक्ष पर कविता में प्रहार किया। सीएम ने कहा, नारी का अधिकार छीन तुम,इतना न अभिमान करो। बदली है अब युगधारा, उसका तो सम्मान करो। जिसने तुमको जन्म दिया, उसकी भी तो कुछ मानो। जिसको तुमने रोका हरदम, वो आज खड़ी स्वाभिमान से। नारी शक्ति का ये वंदन, अब अ...