गिरडीह, अप्रैल 23 -- जमुआ, प्रतिनिधि। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के जिला महासचिव अनिल चौधरी ने भाजपा पर महिलाओं के मुद्दे को लेकर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कथनी और करनी में जमीन-आसमान का अंतर है और नारी शक्ति वंदना के नाम पर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण को लेकर कानून पहले ही पारित हो चुका है, जिसमें कांग्रेस पार्टी ने पुरजोर समर्थन दिया था। यदि भाजपा की मंशा साफ होती तो वह इस विधेयक को तुरंत लागू कर सकती थी, लेकिन जान-बूझकर इसे परिसीमन और अन्य प्रक्रियाओं से जोड़कर विलंब किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- महिला आरक्षण पर केंद्र सरकार कर रही दिग्भ्रमित : ममता देवी उन्होंने स्पष्ट किया कि यह केवल महिला आरक्षण लागू करने का मुद्दा नहीं है, बल्कि इसे परिसीमन और आरक्षण के जट...