रुडकी, अप्रैल 24 -- रुड़की, संवाददाता। जिला कांग्रेस कमेटी महानगर कार्यालय में शुक्रवार को जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने भाजपा पर महिला आरक्षण को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा का इतिहास आरक्षण विरोधी रहा है और वर्तमान 131वें संविधान संशोधन में पिछड़ी जाति की महिलाओं के लिए आरक्षण का कोई प्रावधान नहीं है। चौधरी ने आरोप लगाया कि भाजपा ने मंडल आयोग के समय भी विरोध किया और महिला आरक्षण विधेयक को वर्षों तक लंबित रखा। उन्होंने कहा कि बिना जातीय जनगणना के आरक्षण का आधार स्पष्ट नहीं हो सकता। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के बयान का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि यदि राज्य में महिलाओं को 70 सीटों पर आरक्षण दिया जाता है तो कांग्रेस इसका समर्थन करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.