सुल्तानपुर, मई 10 -- सुलतानपुर, संवाददाता । भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने रविवार को सिविल लाइंस स्थित हनुमान मंदिर के सामने विपक्षी दलों विशेष रूप से सपा सांसद व समाजवादी के खिलाफ जोरदार धरना- प्रदर्शन किया। महिला जन आक्रोश अभियान के तहत नगर, लोहरामऊ, दूबेपुर, कटका व धनपतगंज मंडल की महिला पदाधिकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर सपा विरोधी नारे लगाए। जिला मंत्री रेखा निषाद, महिला मोर्चा महामंत्री जया सिंह व नगर अध्यक्ष रीना जायसवाल के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा की वरिष्ठ नेत्री सुमन सिंह ने कहा कि संसद में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण बिल का विरोध कर सपा ने अपना महिला विरोधी चेहरा उजागर किया है। यह भी पढ़ें- भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने सपा सांसद के आवास पर किया प्रदर्शन उन्होंने आरोप लगाया कि सपा की राजनीति हमेशा महिलाओं और स...