बगहा, अप्रैल 24 -- बेतिया। महिला आरक्षण में दलित, पिछड़ी , एवं आदिवासी समुदाय की उचित हिस्सेदारी सुनिश्चित करने की मांग को लेकर मार्च निकाला। शुक्रवार को मार्च का आयोजन भाकपा माले और अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एशोसिएशन (एपवा) के बैनर तले किया गया था। इस दौरान जिला समाहर्ता गेट पर एक सभा भी आयोजित की गई । सभा को सम्बोधित करते हुए भाकपा माले केन्द्रीय कमिटी सदस्य सह पूर्व विधायक वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने कहा कि वर्ष 2023 में संसद द्वारा सर्वसम्मति से पारित महिला आरक्षण विधेयक आज तक लागू नहीं किया गया है । जबकि तमाम विपक्ष ने कहा था कि 2024 के लोकसभा चुनाव में ही लागू किया जाए। यह भी पढ़ें- महिला आरक्षण में दलित पिछड़े समुदाय को मिले उचित हिस्सेदारी मगर परीसिमन और जनगणना का बहाना बनाया गया। आज अचानक क्या हुआ की पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव...