नई दिल्ली, मार्च 24 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। विपक्ष ने केंद्र सरकार से महिला आरक्षण कानून (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) में संशोधन विधेयक पर सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की है। विपक्षी पार्टियों ने सरकार को पत्र लिखकर यह आग्रह भी किया है कि महिला आरक्षण कानून में संशोधन के विषय पर सर्वदलीय बैठक चार राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद बुलाई जाए। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में संसद भवन स्थित उनके कार्यालय में विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक हुई। बैठक में नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 को लागू करने की रूपरेखा को लेकर सरकार से विचार विमर्श करने के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाने पर जोर दिया गया। यह बैठक चुनाव के बाद होनी चाहिए। इसके साथ कांग्रेस सहित कई विपक्षी दलों ने केंद्रीय संसदीय का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.