लखनऊ, अप्रैल 25 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता महिला आरक्षण के मुद्दे पर रविवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में संगोष्ठी होगी। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक गोष्ठी का विषय 'महिला आरक्षण अधिनियमः सम्मान या छलावा' रखा गया है। कांग्रेस के यूपी प्रभारी अविनाश पांडेय और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के अलावा कांग्रेस विधान मंडल दल की नेता आराधना मिश्रा, लखनऊ विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति रूपरेखा वर्मा और समाज सेविका नाइस हसन गोष्ठी में वक्तव्य रखेंगे। यह भी पढ़ें- महिला आरक्षण बिल पारित न होने पर निकाली महिला जन आक्रोश पदयात्रा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...