हापुड़, अप्रैल 17 -- हापुड़, दिल्ली के जंतर-मंतर पर कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र पाल गौतम के नेतृत्व में महिला आरक्षण में एससी-एसटी के साथ ओबीसी महिलाओं के आरक्षण को सुनिश्चित करने के लिए धरना प्रदर्शन किया गया। इसमें नोएडा कॉर्डिनेटर नरेश भाटी अपने साथियों के साथ हापुड़ से दिल्ली पहुंचे और कार्यक्रम में भाग लिया। नरेश भाटी ने कहा कि वक्ताओं ने एससी-एसटी वर्ग की महिलाओं के साथ-साथ ओबीसी वर्ग की महिलाओं के लिए भी आरक्षण सुनिश्चित किए जाने की मांग की। इसमें अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम, ओबीसी विभाग के अध्यक्ष अनिल जयहिंद तथा महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अल्का लांबा शामिल रही। यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर जागरूकता कार्यक्रम हापुड़ से प्रदेश सचिव गुलफाम कुरैशी, विनोद जाटव, ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.