भुवनेश्वर, अप्रैल 15 -- गुरुवार (16 अप्रैल) को संसद में पेश होने वाले महिला आरक्षण संशोधन बिल से पहले जहां कांग्रेस और उसकी अगुवाई वाले इंडिया अलायंस ने बिल का विरोध करने का ऐलान कर दिया है, वहीं अकसर संसद में सभी बिलों पर भाजपा की अगुवाई वाले NDA का समर्थन करने वाले बीजू जनता दल (BJD) के मुखिया नवीन पटनायक ने इस बार पेच फंसा दिया है। ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजू जनता दल के प्रमुख नवीन पटनायक ने बुधवार को मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी को पत्र लिखकर परिसीमन बिल और महिला आरक्षण बिल का स्वागत तो किया लेकिन उनके सामने कुछ शर्तें रख दी हैं। अपने पत्र में नवीन पटनायक ने कहा है कि उनकी पार्टी इस बिल का समर्थन तभी करेगी, जब यह सुनिश्चित किया जाएगा कि ओडिशा के राजनीतिक अधिकार सुरक्षित रहें। उन्होंने अपने पत्र में मुख्यमंत्री माझी से आग्रह किया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.