अलीगढ़, अप्रैल 27 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। भाजपा महिला सशक्तिकरण और लोकतंत्र को मजबूत करने का काम कर रही है। महिला आरक्षण हमारा हक था, जो हमसे छीना गया। हमारा अपमान किया गया है। देश की नारी इस अपमान का बदला 2027 व 2029 में लेगी। यह बातें रविवार को कैबिनेट मंत्री व पूर्व राज्यपाल बेबीरानी मौर्य ने भाजपा के महिला जनआक्रोश सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहीं। एसवी कॉलेज के शेखर सराफ सभागार में आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि महिला कल्याण व बाल विकास मंत्री बेबीरानी मौर्य ने कहा कि भाजपा महिला सशक्तिकरण और लोकतंत्र को मजबूत करने का काम कर रही है। यह भी पढ़ें- महिला आरक्षण विधेयक पारित न होने पर नारेबाजी-प्रदर्शन,विपक्ष का फूंका पुतला पीएम मोदी ने सदन में बिल पारित होने से पहले सभी राजनीतिक दलों से अपील भी की थी, हमें भरोसा था ...