चाईबासा, अप्रैल 21 -- चाईबासा। जमशेदपुर के सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता विद्युत वरण मवहतों ने कहा है कि विपक्ष ने महिला विरोधी मानसिकता का परिचय देते हुए महिला आरक्षण बिल को गिराने का कार्य किया। विरोधी दल अपने इस आचरण से महिलाओं के नजरों में गिर गये है । जबकि 2023 में सभी पार्टियों ने इस बिल को अपना समर्थन दिया था, पर जब इस बिल को संसद में पेश किया गया तो वह सभी मुकर गए । इस तरह उनकी महिला विरोधी मानसिकता सामने आई है। भाजपा नेता श्री महतो मंगलवार को चाईबासा स्थित जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में बोल रहे थे। यह भी पढ़ें- मुस्लिम और ओबीसी महिलाओं के आरक्षण के लिए प्राइवेट मेंबर बिल लाएंगे, अखिलेश की सपा का ऐलान उन्होंने कहा कि विपक्षी दल कोटा के भीतर धर्म आधारित आरक्षण की असंवैधानिक मांग को उठाकर प्रक्रिया को टालने की कोशिश क...