बेगुसराय, अप्रैल 22 -- बेगूसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भाकपा माले के 58वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिला पार्टी कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें महिला आरक्षण को तत्काल लागू करने की मांग प्रमुख रूप से उठी। वरिष्ठ नेता नवल किशोर ने झंडोत्तोलन किया, जबकि जिला सचिव दिवाकर प्रसाद ने लेनिन जयंती के मौके पर लेनिन, चारू मजुमदार और बिनोद मिश्र की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में चन्द्रदेव वर्मा, बैजू सिंह, शैलेन्द्र सिंह, इन्द्रदेव राम, रंजीत चौधरी, रामकुमार तांती, सैयद सोनवर, नूरूल इस्लाम, जीमी ननकू पासवान और लडुलाल दास सहित कई नेता मौजूद रहे। इस दौरान पार्टी के आह्वान पत्र का पाठ करते हुए संगठन विस्तार और मजबूती का संकल्प लिया गया। यह भी पढ़ें- महिला आरक्षण पर गुमराह न हों, धरना-प्रदर्शन न करें, मायावती की बसपा नेताओं-का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.