रांची, अप्रैल 16 -- रांची, वरीय संवाददाता राष्ट्रीय जनता दल झारखंड ने केंद्र सरकार की ओर से पारित नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023 को लेकर अपनी आपत्तियां और सुझाव सार्वजनिक किए हैं। पार्टी ने महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण के सिद्धांत का समर्थन करते हुए कहा कि लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण का उद्देश्य सराहनीय है, लेकिन वर्तमान स्वरूप में यह अधिनियम सामाजिक न्याय की भावना को पूरी तरह नहीं दर्शाता। प्रदेश प्रवक्ता क्षितिज मिश्रा ने कहा कि विधेयक के क्रियान्वयन को जनगणना और परिसीमन से जोड़ना अनावश्यक देरी पैदा कर सकता है। पार्टी ने मांग की है कि महिला आरक्षण को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए।उन्होंने यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वंदन अधिनियम बनने से सशक्त होंगी महिलाएं यह भी आरोप लगाया कि विधेयक में पिछड़ा वर्ग और अति पिछड़ा वर्ग क...