सोनभद्र, अप्रैल 30 -- कोन,हिंदुस्तान संवाद। महिला आरक्षण बिल संसद में पारित न होने से क्षेत्र की महिलाओं में आक्रोश व्याप्त है। इसी क्रम में गुरुवार को कोन मंडल के तत्वावधान में जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर विरोध दर्ज कराया। पदयात्रा का नेतृत्व भाजपा मंडल अध्यक्ष रामलाल चेरो ने किया। पदयात्रा बाजार व प्रमुख मार्गों से होते हुए निर्धारित स्थल तक पहुंची, जहां महिलाओं ने एकजुट होकर महिला आरक्षण के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की। महिलाओं के हाथों में तख्तियां और बैनर थे जिसमें कांग्रेस की आदत पुरानी नारी सम्मान की झूठी कहानी जैसे नारे लिखे हुए थे, जिनके माध्यम से उन्होंने विपक्ष के प्रति अपना आक्रोश व्यक्त किया। यह भी पढ़ें- महिला आरक्षण बिल पास न होने पर जताया आक्रोश कार्यक्रम की संयोजक मंजू द...