महिला आरक्षण के लिए निकाला आक्रोश मार्च
सीतामढ़ी, अप्रैल 23 -- सीतामढ़ी। राज्यव्यापी आंदोलन के तहत बुधवार को राष्ट्रीय लोक मोर्चा की ओर से जिला मुख्यालय में आक्रोश मार्च निकाला गया। जिला अध्यक्ष चंद्रिका पासवान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कर्पूरी ठाकुर स्मारक, शंकर चौक डुमरा से समाहरणालय स्थित अंबेडकर स्थल तक पैदल मार्च किया। इस दौरान इंडिया गठबंधन के विरोध में नारेबाजी भी की गई। मार्च के दौरान नेताओं ने कहा कि देश में परिसीमन सुधार की आवश्यकता है। जिससे जनसंख्या के आधार पर संसदीय और विधानसभा क्षेत्रों का संतुलन सुनिश्चित हो सके। साथ ही महिलाओं को लोकसभा, विधानसभा और विधान परिषद में शत-प्रतिशत भागीदारी दिलाने की मांग उठाई गई। नेताओं ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के निर्देश पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। यह भी पढ़ें- महिला विरोधी महागठबंधन के खिलाफ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.