लखनऊ, अप्रैल 29 -- UP Vidhansabha: यूपी विधानसभा में विपक्ष के नेता माता प्रसाद पांडे ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ दल महिला आरक्षण के मुद्दे पर संसद में कथित विधायी विफलता के बाद जनता को गुमराह करने के लिए राज्य विधानसभा में असंवैधानिक निंदा प्रस्ताव लाने की कोशिश कर रहा है। पांडे ने कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) विधानमंडल दल की बैठक में भाजपा के प्रस्तावित कदम के विरोध में अति निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। उन्होंने बताया कि 30 अप्रैल को बुलाए गए राज्य विधानसभा के विशेष सत्र में भाजपा निंदा प्रस्ताव लाने की तैयारी में है। सपा नेता ने आरोप लगाया कि केंद्रीय स्तर पर विधायी एजेंडा विफल होने के बाद भाजपा जनता और महिलाओं को भड़काने का प्रयास कर रही है। पांडे ने कहा कि इस तरह के प्रस्ताव के लिए संविधान या ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.