बेगुसराय, अप्रैल 18 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास ने केंद्र की मोदी सरकार पर महिला आरक्षण बिल के मुद्दे को लेकर जोरदार हमला बोलते हुए कहा है कि लोकसभा में वर्ष 2023 में सभी दलों के सर्वसम्मति से पारित महिला आरक्षण विधेयक को लेकर देश की महिलाओं के साथ मोदी सरकार द्वारा एक सुनियोजित राजनीतिक धोखा किया जा रहा है। कहा कि जिस महिला आरक्षण विधेयक को पूरे देश ने समर्थन देकर ऐतिहासिक कदम माना, उसी विधेयक को लागू करने में जानबूझकर देरी कर मोदी सरकार केवल राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रही है। यह सरकार महिलाओं को अधिकार देने में नहीं, बल्कि उनके नाम पर वोट बटोरने में ज्यादा रुचि रखती है। यह भी पढ़ें- देखते हैं कौन है महिला विरोधी, प्रियंका गांधी ने सरकार को दी पुराना विधेयक लाने की चुनौती प्रेस बयान...