महिला आरक्षण के नाम पर जल्दबाजी बता रही कि भाजपा जा रही, अखिलेश यादव ने घेरा
लखनऊ, अप्रैल 15 -- UP News: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 फीसद आरक्षण के मुद्दे को लेकर भाजपा को घेरा है। अखिलेश ने बुधवार को कहा कि महिला आरक्षण के नाम पर यह जल्दीबाजी बता रही है कि अब भाजपा जा रही है। सच तो यह है कि भाजपा जनगणना को टालना चाहती है क्योंकि जनगणना होगी तो जातिगत जनगणना की भी बात उठेगी। फिर आरक्षण की भी, जो भाजपा और उनके संगी-साथी कभी भी देना नहीं चाहते हैं। हम महिला आरक्षण के साथ हैं, पर उस भाजपाई चालबाजी के खिलाफ हैं, जो एक साजिश के तहत की जा रही है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा को यह भी अच्छी तरह याद है कि 'पीडीए' में 'ए' का मतलब 'आधी आबादी' अर्थात महिला भी है। यह बिल पीडीए का हक-अधिकार मारने की एक बड़ी साज़िश का हिस्सा है। कहा कि एक बड़ा चुनावी सच यह भी है कि भाजपा की चुनावी घपलेबाजी का अब पूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.