लखनऊ, अप्रैल 15 -- लखनऊ, विशेष संवाददातासपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी संसद व विधानसभाओं में महिलाओं को 33 फीसद आरक्षण के मुद्दे को लेकर भाजपा को घेरा है। अखिलेश ने बुधवार को कहा कि महिला आरक्षण के नाम पर यह जल्दीबाजी बता रही है कि अब भाजपा जा रही है। सच तो यह है कि भाजपा जनगणना को टालना चाहती है क्योंकि जनगणना होगी तो जातिगत जनगणना की भी बात उठेगी। फिर आरक्षण की भी, जो भाजपा और उनके संगी-साथी कभी भी देना नहीं चाहते हैं। हम महिला आरक्षण के साथ हैं, पर उस भाजपाई चालबाजी के खिलाफ हैं, जो एक साजिश के तहत की जा रही है।अखिलेश यह भी पढ़ें- महिला आरक्षण के नाम पर 'PDA' का हक मारने की बड़ी साजिश, अखिलेश बोले- जनगणना टालना मकसद ने कहा कि भाजपा को यह भी अच्छी तरह याद है कि 'पीडीए' में 'ए' का मतलब 'आधी आबादी' अर्थात महिला भी है। यह बिल पीडीए का हक-अधिक...