नई दिल्ली, अप्रैल 15 -- Women's Reservation Bill : कांग्रेस की अगुवाई वाले विपक्षी गठबंधन INDI अलायंस ने महिला आरक्षण के लिए संसद में आने वाले संशोधन बिल पर अड़ंगा लगा दिया है। गठबंधन ने बुधवार को स्पष्ट किया कि संसद में आने वाले महिला आरक्षण संशोधन बिल का विरोध किया जाएगा, लेकिन साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि गठबंधन महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं है बल्कि बिल लाने के तरीके और उसकी टाइमिंग का विरोध कर रहे हैं। गठबंधन के नेताओं ने नई दिल्ली में हुई एक बैठक के बाद यह फैसला लिया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि जिस तरीके से इस बिल को पेश किया गया है, उसे लेकर पार्टियों को आपत्तियां हैं। बैठक के बाद खरगे ने कहा, "हम महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन विधेयक लाने के सरकार के तरीके का विरोध करते हैं, जो राजनीति से प्रेरित है।" उन्होंने...