महिला आरक्षण की राह में बड़ा अड़ंगा, परिसीमन से चिंतित INDIA गठबंधन संसद में करेगा विरोध
नई दिल्ली, अप्रैल 15 -- Women's Reservation Bill : कांग्रेस की अगुवाई वाले विपक्षी गठबंधन INDI अलायंस ने बुधवार को स्पष्ट किया कि वह संसद में आने वाला महिला आरक्षण संशोधन बिल का विरोध करेगा, लेकिन साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि वह आरक्षण के खिलाफ नहीं है बल्कि बिल लाने के तरीके और उसकी टाइमिंग का विरोध कर रहे हैं। गठबंधन के नेताओं ने नई दिल्ली में हुई एक बैठक के बाद यह फैसला लिया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि जिस तरीके से इस बिल को पेश किया गया है, उसे लेकर पार्टियों को आपत्तियां हैं। बैठक के बाद खरगे ने कहा, "हम महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन विधेयक लाने के सरकार के तरीके का विरोध करते हैं, जो राजनीति से प्रेरित है।"
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.