रुद्रपुर, अप्रैल 21 -- सतीराम राना, रुद्रपुर। भाजपा द्वारा महिला आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस को महिला विरोधी बताए जाने के आरोपों पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। रुद्रपुर के सिटी क्लब में मंगलवार को पत्रकार वार्ता में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ममता रानी और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। ममता ने कहा कि भाजपा महिला आरक्षण की आड़ में राजनीतिक एजेंडा चला रही है। महानगर अध्यक्ष ममता ने कहा कि महिला आरक्षण के नाम पर जनता को गुमराह किया जा रहा है। वर्ष 2023 में महिला आरक्षण विधेयक संसद में सर्वसम्मति से पारित होने के बावजूद अब तक लागू नहीं किया गया। यह भी पढ़ें- महिला आरक्षण बिल को लेकर पार्टी का आधिकारिक पक्ष रखा गया इससे भाजपा की कथनी और करनी का अंतर साफ दिखाई देता है। उन्होंने आरोप लगाया कि संवैधानिक 131वां संशोधन बिल...