प्रयागराज, अप्रैल 17 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि राजनीति में महिला आरक्षण का विरोध करने वाले दलों को महिलाएं ही सजा देंगी। शुक्रवार को दो दिनी दौरे पर प्रयागराज पहुंचे डिप्टी सीएम ने सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत में विपक्षी दलों पर निशाना साधा। अखिलेश यादव के मुस्लिम महिलाओं को अलग से आरक्षण देने के सवाल पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अखिलेश यादव वोट बैंक और मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं। वह मुसलमानों को वोट बैंक बनाकर रखना चाहते हैं और इसी तरह वे फर्जी पीडीए की बात किया करते हैं। धर्म के नाम पर आरक्षण देने की व्यवस्था संविधान में ही नहीं है।गृह यह भी पढ़ें- 'नारी विरोध में सपा-कांग्रेस वैसे ही खाक होगी जैसे लंका खाक हुई थी' मंत्री ने संसद में इस बात का जवाब दे भी दिया था कि संविधा...