कौशाम्बी, अप्रैल 30 -- सांगठनिक मंडल सिराथू, अजुहा, मूरतगंज, सराय अकिल, कौशाम्बी में गुरुवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संदर्भ में जन आक्रोश महिला पदयात्रा का आयोजन हुआ। इस दौरान मातृशक्तियों ने विरोध प्रदर्शन कर राहुल गांधी व अखिलेश यादव का पुतला दहन किया और कहा कि महिला आरक्षण का विरोध करना विपक्ष को बहुत भारी पड़ेगा। सराय अकिल मण्डल की पदयात्रा में जिला महामंत्री ज्योति केसरवानी ने पुतला दहन कर महिलाओं को संबोधित किया। कहा कि आज की जागरूक, सशक्त और आत्मनिर्भर नारी विपक्ष की विकृत मानसिकता को भली-भांति समझ रही है। मातृशक्ति केवल मूकदर्शक नहीं है बल्कि अपने सम्मान और अधिकारों के प्रति सजग है और समय आने पर इस उपेक्षा और अपमान का करारा जवाब देने के लिए संकल्पित भी है। यह भी पढ़ें- भाजपा महिला मोर्चा ने फूंका राहुल गांधी का पुतला सिराथू म...