नई दिल्ली, अप्रैल 18 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को महिला आरक्षण बिल के संसद में फेल होने को लेकर विपक्ष को जमकर लताड़ लगाई है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि महिला आरक्षण बिल का विरोध करके विपक्ष ने बड़ा पाप किया है। देश की जनता इन्हें इसकी सजा देगी। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस नहीं चाहती कि क्षेत्रीय दल आगे बढ़ें। इसलिए इन दलों से महिला आरक्षण बिल का विरोध करवाकर इनका भविष्य खराब कर दिया है। कांग्रेस और साथी दल हमेशा से कोई न कोई बहाना बनाकर महिलाओं के हक पर डाका डालते आए हैं। पूरा देश कांग्रेस की इन हरकतों को पहचान चुका है। पीएम मोदी ने कहा, "नारी शक्ति वंदन का विरोध करने वाले इन परिवारवादी पार्टियों को सबसे बड़ा डर महिलाओं के आगे आने से है। यह कभी नहीं चाहेंगे कि इनके परिवार के अलावा कोई और महिलाओं राजनीति में आगे आएं। आज महि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.