बरेली, सितम्बर 4 -- आंवला। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडेय ने गुरुवार को थाना परिसर में पुलिस पारिवारिक परामर्श और मध्यस्थता केंद्र का निरीक्षण किया। ​निरीक्षण के दौरान परामर्श केंद्र अध्यक्ष जय गोविन्द सिंह ने बताया कि केंद्र की ओर से अब तक 183 विघटित टूटे हुए परिवारों का पुनर्मिलन कराया गया है। पुष्पा पांडेय ने बताया कि इस परामर्श केंद्र को पूरे प्रदेश के लिए एक रोल मॉडल के रूप में लागू कराने के लिए शासन को अनुशंसा भेजेंगी। केंद्र कॉउन्सरों ने सदस्या को शाल, पटका, स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया। प्रभारी निरीक्षक बीनू सिंह, महिला उप-निरीक्षक अंजू कुमारी, मुख्य आरक्षी किरण मणि, योगेश माहेश्वरी, रामदीन सागर, रमाकांत तिवारी एडवोकेट, शोखी अग्रवाल, सीमा रज़ा, रज़िया सुल्तान, शोभना अग्रवाल आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Bar...