महिला आयोग सदस्य ने सुनी महिलाओं की फरियाद
शाहजहांपुर, मई 15 -- शाहजहांपुर। राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी ने गुरुवार को महिला जनसुनवाई कर महिलाओं की समस्याएं सुनीं। विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न, आर्थिक सहायता और बाल संरक्षण से जुड़े मामलों पर सुनवाई हुई। कुल सात शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। इसके बाद सुजीता कुमारी ने ब्लॉक जलालाबाद में जागरूकता चौपाल में भाग लेकर महिला कल्याण योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम में नवजात बच्चियों की माताओं को सम्मानित किया गया। मौके पर जिला प्रोबेशन अधिकारी गौरव मिश्रा समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.