महिला आयोग सदस्य ने युवती की सुरक्षा को लेकर पुलिस से मांगी जवाबदेही
बदायूं, जुलाई 28 -- बिसौली, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र की एक युवती की सुरक्षा को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ने बदायूं पुलिस को तत्काल कार्रवाई की नसीहत दी है। उन्होंने युवती की जान को खतरा बताते हुए उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने और पूरे घटनाक्रम पर विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराने की मांग की है। बिसौली कोतवाली के दबतोरी पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव की युवती को परिजनों द्वारा घर में बंद किए जाने और उसकी हत्या की आशंका जताते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य प्रीति सिंह चौहान ने सोशल मीडिया एक्स पर बदायूं पुलिस से तत्काल हस्तक्षेप की अपील की। उन्होंने लिखा कि युवती बालिग है और उसे अपनी इच्छा से जीवन का निर्णय लेने का अधिकार है। उन्होंने पुलिस से कहा कि यदि बेटी बचाओ अभियान को प्रभावी बनाना है तो संकट में बताई जा रही युवती की सुरक्षा प्रा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.