महिला आयोग सदस्य ने की अनुष्का पाल के परिजनों से मुलाकात
मेरठ, जून 12 -- कंकरखेड़ा में हुए राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का पाल हत्याकांड प्रकरण को लेकर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला, भाजपा नेता सत्येंद्र भराला मृतक के गांव चिरौड़ी पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर सांत्वना दी। महिला आयोग सदस्य ने पीड़ित परिवार को सरकार की ओर से हरसंभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। डॉ. मीनाक्षी भराला ने महिलाओं के बीच बैठकर घटना क्रम की जानकारी ली। मृतका खिलाड़ी के परिजनों ने पुलिस की जांच पर सवालिया निशान उठाते हुए महिला आयोग सदस्य को बताया कि जब तक डीएनए रिपोर्ट नहीं आ जाती, तब तक उन्हें इस बात का भरोसा नहीं है कि जिस शव का पोस्टमार्टम हुआ और उन्होंने अंतिम संस्कार किया, वह उनकी बेटी अनुष्का पाल का ही है। परिवार ने मामले की सीबीआई जांच की मांग दोहराई। महिला आयोग सदस्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.