फतेहपुर, मार्च 24 -- फतेहपुर। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल पर एक बार फिर पद दिलाने का झांसा देकर मोटी रकम लेने के आरोप लगे हैं। डीआईएस दफ्तर में नींद की गोली खाकर खुदकुशी का प्रयास करने वाले वरिष्ठ लिपिक के पास मिले छह पन्नों के सुसाइड नोट में मुखलाल पाल पर पत्नी/भाजपा नेत्री को राज्य महिला आयोग में पद दिलाने का आरोप लगाया है। वहीं डीआईओएस पर भी उत्पीड़न का आरोप लगे हैं। फिलहाल अस्पताल में भर्ती बाबू की हालत में सुधार बताया जा रहा है। प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा है। बता दें कि डीआईओएस दफ्तर में तैनात बाबू विनोद श्रीवास्तव ने सोमवार देर शाम दफ्तर स्थित अपने कार्यालय में 20 नींद और पांच बीपी की दवा की गोलियां खा ली थीं। हालत बिगड़ने पर साथी कर्मचारियों को जानकारी हुई तो उन्होंने परिजनों को सूचना दी थी। परिजनों ने शहर के एक प्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.