महिला आयोग ने 100 पुलिसवालों के साथ स्पा सेंटर में मारा छापा, 50 हिरासत में
गुरुग्राम, सितम्बर 19 -- गुरुग्राम में वैध व्यवसाय की आड़ में चल रहे अनैतिक कार्यों पर कड़ा प्रहार करते हुए गुरुग्राम पुलिस और हरियाणा राज्य महिला आयोग की टीम ने सेक्टर 90 स्थित सफायर 90 मॉल में एक बड़ी संयुक्त कार्रवाई को अंजाम दिया है। देर रात 10 बजे से तड़के तीन बजे तक चले इस छह घंटे लंबे चले सघन चेकिंग अभियान में मॉल के अंदर संचालित 18 स्पा सेंटरों पर एक साथ दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद लगभग 30 महिलाओं और 20 पुरुषों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। वहीं आठ स्पा सेंटरों में प्रथम दृष्टया गंभीर गैर-कानूनी गतिविधियां संचालित होने के पुख्ता सबूत मिले हैं। पुलिस को सफायर 90 मॉल स्थित स्पा सेंटरों में अनैतिक और संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं, जिस पर स्वतः संज्ञान लेते हुए इस गुप्त ऑपरेशन की योजना बनाई गई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.