नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- पंजाब की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में एक छात्रा से कथित दुष्कर्म मामले में राज्य के महिला आयोग ने स्वत: संज्ञान लिया है। आयोग ने सोमवार को चितकारा यूनिवर्सिटी में एलपीयू से एक दिन पहले फैली हिंसा पर भी प्रशासन और पुलिस से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। राज्य महिला आयोग ने पुलिस और प्रशासन से दोनों यूनिवर्सिटी में फैली हिंसा से जुड़े हर जानकारी मांगी है। प्रशासन को दोनों घटनाओं में दर्ज एफआईआर की कॉपी, छात्रों की सुरक्षा के लिए उठाए गए कदम की भी जानकारी देने को कहा है। जांच के लिए गठित एसआईटी का भी पूरा ब्यौरा मांगा है। पंजाब महिला आयोग की अध्यक्ष राज लाली गिल ने एक्स पर पोस्ट में बताया कि दोनों यूनिवर्सिटी में जिन घटनाओं को लेकर हिंसा शुरू हुई, उसको लेकर प्रशासन से विस्तृत जानकारी मांगी है। उन्होंने कहा, छात...