महिला आयोग के दो दिनों के दरबार में 172 मामलों का निष्पादन
पूर्णिया, अगस्त 26 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सर्किट हाऊस में आयोजित महिला आयोग आपके द्वार कार्यक्रम के तहत दो दिनों के दौरान कुल 172 मामलों का निष्पादन किया गया। कार्यक्रम में कुल 232 मामलों की सुनवाई की जानी थी। कार्यक्रम के दौरान छह नए मामले आयोग के समक्ष आए। बचे मामलों के लिए अगली तारीख दी गई है, जिसका निष्पादन पटना स्थित आयोग के कार्यालय में किया जाएगा। जबकि निष्पादित अधिकांश मामले महिला प्रताड़ना से संबंधित थे। कुछ मामले भूविवाद से भी जुड़े थे। इसके लिए संबंधित पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित किया गया। शिक्षिका प्रताड़ना के मामले की मॉनिटरिंग महिला आयोग कर रही है। जिले में दो लड़कियों के लापता होने के मामले को राज्य महिला आयोग ने गंभीरता से लिया है। यह भी पढ़ें- जन सुनवाई में फरियादी महिलाओं का रहा टोटा प्रेस क्लब भवन में आय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.