लखीमपुरखीरी, जनवरी 4 -- राज्य महिला आयोग 7 जनवरी को महिला जनसुनवाई और कल्याणकारी योजनाओं पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी करेंगी। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बालिकाओं से संबंधित समस्याओं को प्राथमिकता से सुना जाएगा। संबंधित विभागों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर महिलाओं को जागरूक किया जाएगा। जनसुनवाई के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण भी कार्यक्रम का हिस्सा होगा। महिला आयोग की इस पहल से जिले की महिलाओं को अपनी समस्याओं को खुलकर सामने रखने और उनके समाधान प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.