लखीमपुरखीरी, मार्च 9 -- महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर अंकुश लगाने और पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या सुजीता कुमारी 11 मार्च को जनपद का दौरा करेंगी। उक्त जानकारी डीपीओ लवकुश कुमार भार्गव ने दी। उन्होंने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में महिला जनसुनवाई करेंगी। इस दौरान पीड़ित महिलाओं की शिकायतें सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। साथ ही महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों की समीक्षा बैठक भी आयोजित की जाएगी, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। इसके बाद दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक विकास खंड फूलबेहड़ में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में नारी चौपाल एवं विभागीय योजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.