पीलीभीत, मार्च 7 -- पीलीभीत। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पाण्डेय एवं सुनीता सैनी नौ मार्च को होने वाले जनसुनवाई कार्यक्रम में प्रतिभाग करेगी। वह महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीडित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने, महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा/जनसुनवाई सुबह 10.30 बजे से गोमती सभागार में करेगी। इसके बाद अपराह्न 12 बजे से पुष्प इंस्टीट्यूट में अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस एवं बाल विवाह मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम में प्रतिभाग करेगीं। इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। जिला प्रवेश अधिकारी अनुराग श्याम रस्तोगी ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई हैं। इस कार्यक्रम में महिलाएं भी सम्मानित की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.