जौनपुर, मार्च 14 -- जौनपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सदस्य राज्य महिला आयोग गीता बिंद ने शुक्रवार को निरीक्षण भवन में समस्याओं को सुना।डीएम की ओर से नामित उप जिलाधिकारी न्यायिक, मड़ियाहूं शिल्पी एरन सहित अन्य की उपस्थिति में महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा/महिला जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल सात मामले आए। बैठक में उप मुख्य चिकित्साधिकारी अरुण कुमार यादव, जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय कुमार पाण्डेय, सहायक श्रमायुक्त देवव्रत यादव, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा शोभा तिवारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी नगर अभिषेक द्विवेदी, बाल संरक्षण अधिकारी चन्दन राय सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...