संतकबीरनगर, मार्च 13 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य जनक नंदिनी ने महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने के लिए शुक्रवार को जिला अस्पताल परिसर वन स्टाप सेंटर का जायजा लिया। वहां पर मौजूद बालिकाओं से वार्ता की और उन्हें सही गलत की पहचान भी बताई।केन्द्र व्यवस्थापक रितुका दुबे ने बताया कि मौके केंद्र पर पांच लड़ियां थी। दो बालिकाएं मेडिकल चेकअप के लिए गई थीं। मौके पर तीन बालिकाएं ही रहीं। तीनों से वार्ता की और रजिस्टर को भी चेक किया। काउंसलर पूनम शुक्ल ने बताया कि काउंसलिंग के बाद एक बालिका अपने माता पिता के साथ जाने के लिए तैयार हो गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.