मेरठ, मार्च 21 -- महिला आयोग की सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला ने शनिवार को सिवाल विधानसभा क्षेत्र के गांव गुन, गेझा, मुज्जकीपुर,मेहपा आदि गांव में घर-घर जाकर महिलाओं की समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने इन समस्याओं के निस्तारण के लिए सम्बंधित अधिकारियों से बातचीत की। उन्होंने समस्याओं के समाधान के लिए निर्धारित समय निर्धारित किया। डॉ. मीनाक्षी भराला ने कहा कि गांव में महिलाओं की पेंशन की समस्या विधवा पेंशन की समस्या, विकलांग पेंशन की समस्या तथा वृद्धा पेंशन समस्या अधिक पाई गई। जिसके लिए प्रशासन से बात कर जल्द ही गांव में ही पेंशन के कैंप लगाए जाएंगे। उन्होंने महिलाओं के स्वास्थ्य संबंध कैंप लगवाए जाने की बात कहीं। इसदौरान मौके पर बबली चौधरी, अनूप सिंह, ब्रह्म सिंह, रामवीर सिंह, अशोक सैनी, विनय तोमर, मास्टर ऋषि, विनोद जिंदल, प्रदीप चौधरी आदि रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.