आगरा, मार्च 14 -- उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा महिला जनसुनवाई शुक्रवार को विकास भवन सभागार में की गई। जनसुनवाई के दौरान कुल पांच प्रकरण प्राप्त हुए, जो महिला अपराध, शोषण, दहेज उत्पीड़न, प्रॉपर्टी विवाद, घरेलू हिंसा और बलात्कार से संबंधित थे। राज्य महिला आयोग की सदस्या रेनू गौड़ की अध्यक्षता में हुई सुनवाई में सदस्या ने पीड़ित महिलाओं की सहायता के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि राशन कार्ड बनाने, बच्चों की शिक्षा, न्याय और रोजगार में उनकी पूरी सहायता की जाए। इसके साथ ही, राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार की योजनाओं से महिलाओं को प्राथमिकता पर जोड़ने के भी निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से महिलाओं को सशक्त बनाने और उनकी आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। सदस्या ने विकास भवन सभागार में दो महिलाओं की गोद भराई की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.